Business Micro

News Stories

Advertisement

Assurant की 2026 Global Connected Consumer Trends Report के अनुसार कनेक्टेड टेक्नोलॉजी की आवश्यकता में वृद्धि के साथ-साथ विश्वसनीयता, सपोर्ट और पारदर्शिता भी पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो रही हैं

Business Wire India

Assurant, Inc. (NYSE: AIZ), विश्व के सबसे अधिक सफल ब्रांडों की साझेदारी में सुरक्षा और सर्विसिंग से जुड़े उपकरणों, घरों, वाहनों और कमर्शियल उपकरणों के दायरों को पुन: परिभाषित करने वाली एक वैश्विक कंपनी, ने अपनी 2026 Global Connected Consumer Trends Report (GCCTR) जारी की है जो यह उजागर करती है कि उपभोक्ता अब कनेक्टेड टेक्नोलॉजी को केवल सुविधा नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर मानते हैं।

इस अध्ययन से पता चलता है कि पूरे विश्व में 80% उपभोक्ताओं के अनुसार कनेक्टेड टेक्नोलॉजी से जीवन बेहतर होता है, जो 2021 के बाद से इसमें 19 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी दर्शाता है। इसके साथसाथ, दैनिक उपकरणों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेज़ी से शामिल होने से अपेक्षाएं भी बढ़ रही हैं। लोग इस टेक्नोलॉजी पर विश्वास तो करते हैं, लेकिन साथ ही वे विश्वसनीय प्रदर्शन, सरलता, पूर्वानुमेय लागत और विश्वसनीय सपोर्ट की भी अधिक मांग कर रहे हैं।

टेक्नोलॉजी के अधिक शक्तिशाली होने के साथसाथ यह और भी अधिक आवश्यक हो जाती हैऔर इसके विफल होने पर यह कम क्षमाशील हो जाती है,” Assurant के EVP और अध्यक्ष, वैश्विक कनेक्टेड लिविंग, Biju Nair, ने कहा।हमारी शोध दर्शाती है कि उपभोक्ता अब अपने उपकरणों से वैसी ही अनुकूलता और विश्वसनीय प्रदर्शन की अपेक्षा करते हैं, जैसी वे इंफ्रास्ट्रक्चर की अन्य प्रकारों से करते हैं। अब सुरक्षा वैकल्पिक नहीं बल्कि एक बुनियादी आवश्यकता हो गई है।”

प्रमुख वैश्विक निष्कर्ष

2026 Global Connected Consumer Trends Report पूरे विश्व में उपभोक्ता व्यवहार को आकार देने वाले कई निर्णायक रुझानों को रेखांकित करती है:

  • एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर के रुप में टेक्नोलॉजी: स्मार्टफ़ोन और कनेक्टेड उपकरण अब काम, भुगतानों, पहचान, गतिशीलता और सेवाओं तक पहुँचने के मुख्य माध्यम बन गए हैं।
  • AI उत्तेजना और जटिलता दोनों को संचालन करती है: यद्यपि कई बाज़ारों में AI-सक्षम विशेषताओं को लेकर काफ़ी उत्साह है, लेकिन उपभोक्ता बढ़ती लागत, सीखने में लगने वाली मेहनत और रखरखाव से जुड़ी चुनौतियों के बारे में भी तेज़ी से जागरूक हो रहे हैं।
  • सुरक्षा की अपेक्षाएं बढ़ रही हैं: सुरक्षामन की शांतिसे निरंतरता और लागत नियंत्रण में स्थानांतरित हो गई है, 85% उपभोक्ताओं के अनुसार किसी उपकरण को खरीदने की संभावना, अनुकूलन योग्य सुरक्षा योजनाओं पर निर्भर करती है।
  • विश्वसनीयता, सपोर्ट और पारदर्शिता पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गई हैं: अलगअलग क्षेत्रों में ग्राहक ऐसी टेक्नोलॉजी चाहते हैं जो लगातार ठीक से काम करे, जिसके लिए शुरू से आखिर तक सपोर्ट मिल सके और जिससे अचानक कोई आर्थिक बोझ पड़े या सर्विस में रुकावट आए।

क्षेत्रीय जानकारियाँ

यद्यपि बाज़ार के आधार पर लोगों की राय अलगअलग हो सकती है, अध्ययन से पूरे विश्व में एक जैसी और बुनियादी अपेक्षाएं उजागर हुई हैं:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: यह डिजिटल तकनीक को अपनाने वाले आशावादी उपभोक्ताओं का बाजार है, जिसमें तीनचौथाई उपभोक्ता कहते हैं कि कनेक्टेड टेक्नोलॉजी उनके जीवन को बेहतर बनाती है, परंतु गोपनीयता और पारदर्शिता संबंधी चिंताओं के संबंध में उन्हें AI के प्रति अधिक संदेह भी है।
  • APAC: अत्याधिक आशावाद और तीव्र स्वीकरण के साथसाथ, जटिलता बढ़ने पर सरलता और सपोर्ट की बढ़ती मांग।
  • यूरोप: पारदर्शिता, निजता और पूर्वानुमेय लागत को प्राथमिकता देते हुए अधिक सावधानी और विश्वास पर आधारित दृष्टिकोण।
  • लेटिन अमेरिका: वैश्विक स्तर पर यह विश्व के सबसे आशावादी क्षेत्रों में से एक है, जहाँ आत्मविश्वास के साथ मोबाइलफ़र्स्ट स्वीकरण में सुरक्षा की अहम भूमिका होती है।
  • कनाडा: स्पष्टता, विश्वसनीयता और विश्वसनीय सेवा पर ज़ोर देते हुए सुविचारित आशावादिता।

सभी बाजारों में, संदेश स्पष्ट है: नवाचार की सफलता का आधार विश्वास का बना रहना है,” Nair ने आगे कहा।सुरक्षा, सेवा, वैयक्‍तिकीकरण और सपोर्ट पर अब उपभोक्ताओं द्वारा टेक्नोलॉजी का मूल्यांकन और उपयोग निर्धारित किया जाता है।

Global Connected Consumer Trends Report उपभोक्ताओं, व्यवसायों और इकोसिस्टम को तेज़ी से आपस में जुड़ती और AI-सक्षम विश्व के अनुकूल बनने में सहायता करने में Assurant की भूमिका को मज़बूत करती है। विश्वसनीयता, सेवा की निरंतरता और अनुमानित परिणामों पर ज़ोर देने वाले सुरक्षा समाधान प्रदान करके Assurant पूरी कनेक्टेड जीवन यात्रा के दौरान इन्हें विश्वास के साथ अपनाने में सहायता करता है।

पूरी 2026 Global Connected Consumer Trends Report यहाँ उपलब्ध है।

Assurant का परिचय

Assurant, Inc. (NYSE: AIZ) सुरक्षा के दायरे को नए सिरे से परिभाषित करता हैविश्व के सबसे सफल ब्रांडों के साथ मिलकर यह कनेक्टेड उपकरणों, घरों, गाड़ियों और कमर्शियल उपकरण की सुरक्षा और सर्विसिंग करता है। 21 देशों में ऑपरेट करते हुए एक Fortune 500 कंपनी की भूमिका में Assurant ग्राहकों के साथ विश्वसनीयता और महत्व बढ़ाने वाले संबंध बनाने और उन्हें बदलने के लिए जानकारियों और टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने में सबसे आगे है।

अधिक जानकारी के लिए assurant.com पर जाएं।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

मीडिया संपर्क:

Louis Masses
निदेशक, संचारवैश्विक कनेक्टेड लिविंग
louis.masses@assurant.com

Neeti Dhawan
निदेशक, अंतर्राष्ट्रीय संचार
neeti.dhawan@assurant.com

 

स्रोत: Assurant, Inc.